साउथ इंडिया की एक्ट्रेस जब पोर्न फिल्मस्टार बनने को हुई मजबूर...!!
साउथ इंडिया की एक्ट्रेस जब पोर्न फिल्मस्टार बनने को हुई मजबूर...!! WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: May 30, 2024, 12:30 PM IST एक लड़की जो आम जिंदगी चाहती थी, शादी करके घर संभालना, बच्चों को पढ़ाना, हर शाम पति के ऑफिस से आने का इंतजार करना. बस ये छोटा सा ख्वाब था उसका, लेकिन किस्मत ने उसे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एडल्ट स्टार शकीला बना दिया. शकीला की जिंदगी में गम, आंसू शोहरत पैसा सबकुछ था. जानिए साउथ की मशहूर एक्ट्रेस शकीला एक आम लड़की कैसे बन गई साउथ की मशहूर एडल्ट स्टार 90 का दशक एक दौर था जब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को बहुत मुश्किल से काम मिलता था. उस दौर में शकीला ने साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता के साथ फिल्म प्लेगर्ल (1995)में नजर आईं, इस फिल्म में शकीला सपोर्टिंग रोल में थीं. प्लेगर्ल ने शकीला को रातों रात स्टार बना दिया. उन्होंने मलयाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ की फिल्मों में काम किया है और उस दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं. बेहद शर्मीली है शकीला शकीला ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू अपनी जिंदगी के कई राज खोले. ...