बैंक की नौकरी छोड़ बनीं एक्ट्रेस...!!!
बैंक की नौकरी छोड़ बनीं एक्ट्रेस...!!!
बॉलीवुड की खूबसूरत 'मां' रीमा लागू (Reema Laagu Birthday) की जयंती हैं. रीमा आज भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के दिलों में समाई हुई है. दर्शक आज भी उन्हें और उनके द्वारा निभाए गये रोल को याद करते हैं. आज रीमा के जयंती के अवसर पर जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें....
फिल्मों में आने से पहले रीमा टीवी की चहेती स्टार थी. उन्होंने अपना करियर टीवी से शुरू किया था. उन्होंने साल 1985 में आए खानदान शो से टेलीविजन डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 'श्रीमान-श्रीमति' और 'तू-तू मैं-मैं' जैसे शोज में देखा गया. यह शो 80-90 के दशक में काफी मशहूर हुआ करते थे.
कहा जाता है कि एक फिल्म में जब रीमा श्रीदेवी की मां बनीं तो श्रीदेवी उनकी एक्टिंग देख डर गई थीं. इसलिए उन्होंने डायरेक्टर से मिलकर उनके रोल को कटवा दिया था. ये बात साल 1993 में आई संजय दत्त फिल्म 'गुमराह' की है. इस फिल्म में रीमा श्रीदेवी की मां के रोल में दिखीं. फिल्म करण जौहर के पिता यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था जबकि इसके डायरेक्टर मुकेश भट्ट थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'गुमराह' जब रिलीज नहीं हुई थी और इसका पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा था तभी श्रीदेवी को एहसास हुआ कि रीमा की बेहतरीन परफॉर्मेंस के आगे उनका रोल फीका पड़ सकता है. इसलिए बिना देरी किये श्रीदेवी ने डायरेक्टर महेश भट्ट और प्रोड्यूसर यश जौहर से खास अपील कर रीमा के सीन को कम करवा दिया. हालांकि यश चोपड़ा ने श्रीदेवी की बात मानने से इनकार कर दिया था. लेकिन श्रीदेवी उन दिनों की महंगी और डिमांडिंग एक्ट्रेस थी. इसलिए वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. बाद में श्रीदेवी के अनुसार, फिल्म से रीमा के ज्यादातर सीन को काट दिया गया था.
बता दें कि रीमा ने अपने करियर में अधिकर फिल्मों में मां का रोल प्ले किया है. वह सलमान खान, शाहरुख खान, सनी देओल, अजय देवगन, काजोल, रवीना टंडन, जूही चावला, माधुरी दीक्षित की फिल्मों में कभी उनकी मां कभी आंटी-भाभी बनीं. वह जिस भी फिल्म में रहीं वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. बता दें कि रीमा अब हमारे बीच नहीं हैं. उनका 58 की साल की उम्र में साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी.
WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: May 20, 2024, 12:30 PM IST
नई दिल्ली. 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'रंगीला', 'जय किशन', 'कल हो ना हो' और 'कुछ-कुछ होता है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जान फूंक देने वाली रीमा लागू की आज जयंती है. रीमा का जन्म 21 जून 1958 में मराठी स्टेज एक्ट्रेस के घर हुआ था. मां से प्रेरित होकर फिल्मों में आई थीं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस बनना उनकी पहली प्राथमिकता नहीं थी. कहा जाता है कि वह लंबे समय तक बैंक में नौकरी के बाद एक्टिंग की दुनिया में कम रखा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रीमा जैसे ही अपनी पढ़ाई पूरी कीं तो उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी लग गई. 1979 में बैंक में नौकरी लगी थी. 10 सालों तक काम करने के बाद उन्होंने अपना करियर फिल्मों में बनाने की सोचीं. कहा जाता है कि बैंक की नौकरी के दौरान रीमा इंटर-बैंक कल्चरल इवेंट में हिस्सा लेती रहती थीं जहां उनके अभिनय को खूब सराहना मिलती थी. नौकरी करते हुए ही रीमा ने साथ ही साथ टीवी शोज का हिस्सा रहना शुरू कर दिया था. इसलिए उन्हें बैंक की नौकरी छोड़नी पड़ी थी.
टीवी पर नाम कमाने के बाद रीमा ने साल 1988 की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से डेब्यू किया था. इस फिल्म आमिर खान और जूही चावला लीड रोल में थे. इस फिल्म में रीमा जूही चावला की मां बनी थीं. मां का रोल प्ले करने के बाद रीमा ने फिल्म 'रिहाई' में एक विवादित सीन कर खलबली मचा दी थीं. इसके बाद उन्हें 1989 की फिल्म 'मैंने प्यार किया' और 1991 की फिल्म 'साजन' में सलमान खान की मां के रोल में दिखीं. ये दोनों ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थीं जिससे एक्ट्रेस को देशभर में फेम हासिल हो गया.



Comments
Post a Comment