मिस इंडिया बनने वाली पहली एक्ट्रेस...!!!
मिस इंडिया बनने वाली पहली एक्ट्रेस...!!!
![]() |
| Actress nutan with her husband |
WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: May 17, 2024, 12:30 PM IST
:- मिस इंडिया बनने वाली पहली एक्ट्रेस थीं नूतन बहल, 50 के दशक में स्विमसूट पहन मचा दिया था तहलका।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नूतन बहल हिंदी फिल्म जगत की उन कुछ जानी मानी अदाकाराओं में से एक हैं जिन्होंने बचपन से शादी के बाद लगातार स्टारडम देखा और सिनेमा का चमकता चेहरा बनी रहीं।
50 और 60 के दशक में नूतन ने फिल्मों में पहना था स्विमसूटशादी के बाद भी जारी रखा था फिल्मों में काम का सिलसिला मिस इंडिया बनने वाली एक्ट्रेस का जन्मदिन है आज।
![]() |
| Actress nutan with her husband |
हिंदी फिल्मों के इतिहास में, हमेशा के कुछ एक्टर अभिनय के साथ स्टारडम का मिश्रण करते आए हैं। मोहनीश बहल की मां और काजोल की मौसी व अभिनेत्री नूतन बहल ऐसी ही एक स्टार थीं। उन्होंने 50 के दशक में स्विमिंग सूट सीन दिया था।
एक्ट्रेस ने शानदार अभिनय से तो फिल्म जगत में पहचान बनाई ही, साथ ही उस समय के मॉर्डन अंदाज को भी बखूबी अपनाया। अभिनेत्री नूतन के जन्मदिन पर एक नजर डालते हैं उनके बॉलीवुड करियर से जुड़ी कुछ खास बातों पर।
50 और 60 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार नूतन ने अपने करियर में कई बड़े कलाकारों संग काम किया और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। 4 जून 1936 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है। सिर्फ 9 साल की उम्र में ही नूतन को टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों में गिना जाने लगा था।
![]() |
| Actress nutan and her husband with mohnish behl as child |
50 और 60 के दशक में पहना स्विमसूट:-
नूतन उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जो 50 और 60 के दशक में स्विमसूट के साथ फिल्मी पर्दे पर दिखीं। साल 1958 में आई फिल्म 'दिल्ली का ठग' में एक्ट्रेस ने यह स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना था।
उस दौर में इसकी खूब चर्चा भी हुई थी क्योंकि तब अभिनेत्रियों का स्विमसूट पहनना आम बात नहीं थी। नूतन ने अपने शानदार अभिनय से कई बड़े पुरस्कार भी जीते। वह फिल्मफेयर सहित साल 1974 में पद्मश्री पुरस्कार पा चुकी हैं।
मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस:-
नूतन को 70 के दशक की सबसे खूबसूत अभिनेत्रियों में से भी एक माना जाता है। इतना ही नहीं वह ऐसी पहली एक्ट्रेस थीं जिन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
सफल करियर के बाद नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी के बाद भी नूतन सिनेमा में पूरी तरह से सक्रिय रहीं जोकि उस दौर में कम ही देखने को मिलता था। शादी के बाद उन्होंने 'बंदिनी', 'छलिया', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की', 'देवी', 'सरस्वतीचंद्र' और 'सौदागर' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम करके दर्शकों का दिल जीता।
21 फरवरी 1991 में दुनिया को अलविदा कहने वालीं नूतन को आज भी फिल्म जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों के तौर पर याद किया जाता है जिनका दीवाना उस समय का पूरा फिल्म जगत था।
स्टार महान अभिनेत्री #नूतन को सत सत नमन करता है। 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹



Comments
Post a Comment