20 की उम्र में डेब्यू, 30 में छोड़ा सिनेमा और बना 3300 करोड़ का बिजनेसमैन, फिर मार गया लकवा, पर 2021 में..
20 की उम्र में डेब्यू, 30 में छोड़ा सिनेमा और बना 3300 करोड़ का बिजनेसमैन, फिर मार गया लकवा, पर 2021 में.. WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: Jan 19, 2024, 06:08 AM IST When this Famous Actor got paralyzed: अभिनेता बनना लाखों लोगों का सपना होता है लेकिन कुछ को ये मंजिल आसानी से मिल जाती है तो तमाम ऐसे हैं जो लंबे वक्त तक हीरो बनने का प्रयास करते रहते हैं. इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहली बार में ही अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवा लेते हैं. यहां हम एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में आपको बता रहे हैं जिसने महज 20 की उम्र में रजनीकांत जैसे बड़े स्टार्स संग पहली बार में ही खुद को साबित कर दिया. हालांकि, उनके जीवन में काफी उतार- चढ़ाव आए और एक वक्त ऐसा भी आया है कि उन्हें लकवा मार गया और फिर उन्हें पर्दे से गायब होना पड़ा. 25 साल की उम्र में वो एक स्टार बन गए थे, लेकिन 30 साल की उम्र से पहले ही उन्होंने फिल्में छोड़ दीं और खुद को एक बिजनेस टाइकून में बदल लिया. हालांकि, बाद में उन्होंने फिर से पर्दे पर शानदार कमबैक किया. मणिरत्नम के साथ काम करने की काबिलियत हर हीरो नहीं रखता, ब...