Skip to main content

FTII से गोल्ड मैडलिस्ट ग्रेजुएट एक्टर की दास्ताँ जिसने एक मिस इंडिया से विवाह किया...!!!

 FTII  से गोल्ड मैडलिस्ट ग्रेजुएट एक्टर की दास्ताँ जिसने एक मिस इंडिया से विवाह किया...!!!

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: June 17, 2024, 12:30 PM IST

बॉलीवुड में 70-80 के दशक के चॉकलेटी बॉय का जिक्र जब भी किया जाता है तो जेहन में विजय अरोड़ा का नाम जरूर आता है। विजय अपनी एक्टिंग के साथ गुड लुक्स की वजह से भी कई अभिनेताओं कड़ी टक्कर देते थे। आज हम आपको उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

विजय अरोड़ा का जन्म पंजाब के अमृतसर में 27 दिसंबर 1944 में हुआ था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने बाकायदा इसकी पढ़ाई की थी। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने साल 1973 में बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर यादों की बारात से अपना डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट जीनत अमान थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म और इसके गाने सुपरहिट रहे, साथ ही विजय अरोड़ा भी रातों रात फेमस हो गए। उनकी इस फिल्म का रोमांटिक हिट गाना 'चुरा लिया है तुमने' उन पर ही फिल्माया गया था। गाने में चॉकलेटी चेहरे वाले विजय अरोड़ा का अंदाज देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं।

https://youtu.be/EGExS_0qQq0?si=G18hDSbG4KtLn9Uh

उस जमाने में विजय अपने लुक की वजह से महिला के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे। फैन फॉलोइंग के मामले में वह राजेश खन्ना को टक्कर देने लगे थे। खुद राजेश खन्ना ने भी स्वीकार किया था कि उनके स्टारडम को कोई चुनौती दे सकता है तो वह विजय अरोड़ा ही हैं। अपने फिल्मी करियर में विजय ने कई टॉप अभिनेत्रियों के साथ काम किया। जीनत अमान के अलावा उन्होंने जया भादुड़ी के साथ ‘फागुन’, शबाना आजमी के साथ ‘कादंबरी’ में काम किया। इसके अलावा उन्होंने वहीदा रहमान और आशा परेश जैसी अभिनेत्रियों के अभिनय किया। इस लिस्ट में तुनजा और परवीन बाबी जैसी अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं। 

बड़े पर्दे के अलावा विजय टीवी पर भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए। साल 1987 में प्रसारित हुए टीवी शो रामायण में उन्होंने मेघनाद का किरदार निभाया। इस रोल ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई। रामायण में अपनी दमदार अदाकारी से वह घर-घर में फेमस हो गए, श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित श्रृंखला भारत एक खोज में प्रिंस सलीम/सम्राट जहांगीर के रूप में भी दिखाई दिए। 2001 में, उन्हें दो धारावाहिकों, लकीरें और तलाश और केतन मेहता की प्रधान मंत्री में देखा गया था। उन्होंने विजय आनंद द्वारा निर्देशित 'जाना ना दिल से दूर' में अभिनय किया। अरोड़ा गुजराती सिनेमा में राजा हरिश्चंद्र जैसी फिल्मों में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए। उन्होंने कई हिंदी और गुजराती नाटकों में अभिनय किया था। उन्होंने 110 से अधिक फिल्में कीं और 50 से अधिक टेलीविजन सीरियल मे काम किया।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो विजय ने पूर्व मिस इंडिया एवं  मॉडल दिलबर  देबारा से शादी की थी। उनके बेटे का नाम डॉक्टर  फरहाद विजय अरोरा  है। डॉक्टर फरहाद  विजय अरोरा एक फेमस फिल्म प्रोडूसर है जिन्होंने वर्ष 2015 मे गुरुदक्षिणा नामक फिल्म प्रोडूस की थी एक्टर  विजय ने 2 फरवरी 2007 को कैंसर से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अचानक मौत से एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था



डॉक्टर फरहाद विजय अरोरा द्वारा प्रोडूस की गयी फिल्म

एक्टर विजय अरोरा द्वारा अभिनीत फिल्मो के पोस्टर:-













फिल्मी सफर :-

Year  FilmCharacter/RoleNotes
1972ZarooratVijay
1972Rakhi Aur HathkadiPrakash
1972Sabse Bada SukhShankar
1972Mere BhaiyaSubhash Sharma
1973Yaadon Ki BaaraatVijay
1973PhagunDr Suman
1973Ek Mutthi Aasmaan
1973InsaafShankar
197436 GhanteVijay
1974RotiShravan
1975Naatak
1976Jeevan JyotiShekhar
1977Anand Mahal
1978Safed Haathi
1978Dil Aur DeewaarAnand
1979SargamDr BabuCameo
1979Dikri Ane Gai Dore Tiva JayeGujarati Film
1979Gautam GovindaGopala
1979Nagin Aur SuhaginAnand Singh
1980Zakhmon Ke Nishan
1981Jiyo To Aise JiyoJagadish Sharma
1981Sannata
1981Meri Aawaz SunoKulwant
1981Lekh Na Mathe MekhGujarati Film
1982Dulha Bikta Hai
1982Sati Aur Bhagwan
1982Yeh To Kamaal Ho GayaAdv. Mahesh Chander
1983Ek Din Bahu KaBrijmohan
1983NishaanKumar Ratan Singh
1983SoutenVijay
1983Bade DilwalaVijaykumar Gupta
1984YaadgarDr Bhatnagar
1985SaahebKamal Sharma
1985BewafaiDoctor
1986Vidhaan
1986Amma
1986AvinashDoctor
1987AwamThakur Suryabhan Singh
1987Daku HasinaSomnathSpecial appearance
1988Sagar SangamShivnath Shastru
1988VeeranaPetrol Pump Owner
1988Kartoot
1989Purani HaveliKumar
1989Dost Garibon KaDinanath
1990Baap Numbri Beta Dus NumbriCO Pratap Singh
1991Aakhri Cheekh
1991100 DaysDoctorGuest appearance
1992Jaan Tere NaamAjay Malhotra
1992VishwatmaJailor
1992Netraheen Sakshi
1993GeetanjaliSagar's brother-in-law
2002AakheerSatyaprakash SrivastavSpecial appearance
2003Indian Babu

टेलीविज़न इंडस्ट्री मे सफर :-





एडिटएलेएडि
Year  Show    RoleChannelReference
1986Vikram Aur BetaalVarious Roles as per storyDD National
1987RamayanIndrajit
1988Bharat Ek KhojJahangirEpisodes 32,33 Akbar,episode 34 Golden Hind
1993-2001Zee Horror ShowTaveez episode 1993

3 Episodes

Zee Tv
1998-1999LakeereinBrijmohanZee TV

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार