चाइल्ड आर्टिस्ट :- मास्टर अलंकार जोशी बायोग्राफी व्यक्ति विशेष
चाइल्ड आर्टिस्ट :- मास्टर अलंकार जोशी बायोग्राफी व्यक्ति विशेष
WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: June 07, 2024, 12:30 PM IST
आपने 'दीवार' फ़िल्म तो देखी ही होगी बिग बी वाली.. साल 1975 में आयी इस फ़िल्म में जितना अमिताभ बच्चन को पसंद किया गया था उतना ही उनके बचपन के किरदार निभाने वाले बाल कलाकार (Child Artist) मास्टर अलंकार यानि अलंकार जोशी को भी पसंद किया गया था। इस फ़िल्म में काम करने के बाद मास्टर अलंकार हिंदी फिल्मों के चहेते बाल कलाकार बन गए थे। कम लोगों को ही पता होगा कि अलंकार जोशी टीवी और फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री, लेखिका व निर्माता पल्लवी जोशी के भाई हैं।
बतौर बाल कलाकार सीता और गीता', 'ड्रीमगर्ल, अंदाज़, दीवार, डॉन और शोले जैसी दर्जनों बड़ी फ़िल्मों में काम करने के बाद नौजवान अलंकार जोशी राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म 'पायल की झंकार' (1980) में नायक की भूमिका में नज़र आये थे। अलंकार जोशी को आख़िरी बार फ़िल्म 'क़िस्सा काठमांडू का' (Kissa Kathmandu Kaa) में देखा गया था। साल 1986 में आयी इस फ़िल्म में अलंकार जोशी पूरी तरह जवान हो चुके थे लेकिन शायद दूसरे बाल कलाकारों का हश्र देख वे इस बात को समझ चुके थे कि एक नायक के तौर पर करियर बनाना उतना आसान नहीं है, इसीलिए उन्होंने फ़िल्मी दुनिया को छोड़ आईटी सेक्टर में अपना करियर बनाने का फ़ैसला किया।
अलंकार जोशी फ़िल्मी चकाचौंध को छोड़ पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और पढ़ाई पूरी कर आईटी बिजनेस से जुड़ गये। अंलकार जोशी आज करोड़ों के मालिक हैं और उनकी कम्पनी आज दुनिया के कई देशों में सक्रिय है। वर्तमान समय में अलंकार अपने परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं।
अलंकार की पत्नी का नाम है नमिता जोशी। एक बेटे अक्षय जोशी के अलावा अलंकार की जुड़वा बेटियाँ भी हैं जिनके नाम हैं अनुजा जोशी और अनीषा जोशी। भले ही अलंकार आज लाइमलाइट में नहीं हैं, लेकिन उनकी दोनों बेटियां इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम कर रहीं हैं। अनुजा को 'हैलो मिनी' के लिए जाना जाता है। अलंकार जोशी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चे सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
#masteralankar #AlankarJoshi #PallaviJosh




Comments
Post a Comment