पेशावर मे जन्मे दिलीप कुमार के भाई एक ज़बरदस्त एक्टर थे...!!

पेशावर मे जन्मे दिलीप कुमार के भाई एक ज़बरदस्त एक्टर थे...!!


WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: June 15, 2024, 12:30 PM IST

दिलीप कुमार का लंबा-चौड़ा परिवार था। उनके 6 भाई नासिर खान, अहसान खान, असलम खान, नूर मोहम्मद और अयूब सरवर हैं। उनकी 6 बहनें सईदा,आख्तर आसिफ , फैजिया, सकीना, ताज, फरीजा, हैं।

सईदा की शादी फिल्म निर्माता महमूद खान के बेटे इकबाल खान से हुई थी। 2018 में अपने पति के निधन के बाद सईदा के परिवार में उनका बेटा साकिब और बेटा इल्हाम हैं।

अख्तर आसिफ की बात की जाए तो उन्होंने फिल्म डायरेक्टर के.आसिफ से शादी की थी। हालांकि दिलीप कुमार इस शादी से खुश नहीं थे क्युकि के.आसिफ इसके पहले तीन शादिया कर चुके थे , के.आसिफ की ये चौथी शादी थी। पर दिलीप कुमार की बहन अख्तर आसिफ की ज़िद्द के आगे दिलीप कुमार की एक ना चाली और फाइनली इन दोनो ने शादी कर ली।जानकर बताते है कि इस शादी के पहले तक के.आसिफ और दिलीप कुमार बोहोत करीबी मित्र हुआ करते थे। दिलीप साहब ने आसिफ की कई फिल्मो मे अभिनय भी किया था। लेकिन इस शादी के बाद दोनो की मित्रता मे खटास आ गयी।

अब बात करते है आज के मुख्य किरदार की जिनका नाम नासिर खान की जोकि एक्टर दिलीप कुमार के सगे भाई है नासिर खान का जन्म आयशा बेगम (1897-1948) और लाला गुलाम सरवर अली खान (1890-1950) के घर  
पेशावर में हिंदको -भाषी अवान परिवार में हुआ था। उनके पिता एक जमींदार और फल व्यापारी थे, जिनके पास पेशावर और देवलाली में बाग़ थे ।

नासिर खान की पहली शादी महान फिल्म निर्माता नजीर अहमद खान की बेटी सुरैया नजीर से हुई थी । इस शादी से उनकी एक बेटी नाहिद खान थी। बाद में उनकी शादी अभिनेत्री बेगम पारा से हुई और उनका बेटा अभिनेता अयूब खान है ।

नासिर खान एक्ट्रेस अमृता सिंह की माताजी के सगे 
मौसा जी थे
ये बात बेहद कम लोग जानते है कि नासिर खान एक्ट्रेस अमृता सिंह की माताजी के सगे मौसा जी थे , एक्ट्रेस अमृता सिंह के माताजी का नाम रुखसाना सुल्ताना है जो कि नासिर खान की पत्नी बेगम पारा की सगी बहन जरीना सुल्ताना की बेटी है।तो इस तरह से नासिर खान ,रुखसाना सुल्ताना के मौसा जी है।आगे चलकर कालांतर मे रुखसाना सुल्ताना एक आर्मी ऑफिसर " शिविंदर सिंह विर्क" से विवाह करती है।जिस के फलस्वरूप ए अमृता सिंह नामक बालिका का जन्म होता है। जो कि कालांतर मे बोहोत बड़ी एक्ट्रेस बनती है।तो इस तरह से नासिर खान एक्ट्रेस अमृता सिंह के पर मौसा कहलाएंगे। एक्ट्रेस अमृता सिंह की माता जी अर्थात रुकसाना सुल्ताना की बात की जाए तो उनका पोलिटिकल कनेक्शन काफी गहरा मालूम होता है, 70 के दशक मे उन्होंने संजय गांधी के साथ काफी सोशल वर्क किये ,जिस कारण उन्हे संजय गांधी का अति घनिष्ट मित्र और हमराज़ भी कहा जाता है। शायद इसी वजह से उनका " शिविंदर सिंह विर्क" से तलाख हो गया था।

वापस आते है एक बार फिर नासिर खान पर तो नासिर खान (11 जनवरी 1924 - 3 मई 1974) एक भारतीय अभिनेता थे। वे अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई थे और अभिनेता अयूब खान के पिता थे ।
नासिर खान ने अपने अभिनय की शुरुआत 1945 की फिल्म मजदूर से की । कुछ फिल्मों के बाद, वे विभाजन के बाद लाहौर चले गए और 1948 में पहली पाकिस्तानी फिल्म तेरी याद में अभिनय किया , उन्होंने 1949 में एक और पाकिस्तानी फिल्म शाहिदा में अभिनय किया । दोनों फिल्में सफल नहीं हुईं और नासिर 1951 में भारत लौट आए। उन्होंने बॉम्बे में अपने अभिनय करियर को फिर से शुरू किया , 1950 के दशक में कई फिल्मों में अभिनय किया । नूतन के साथ उनकी फिल्म नगीना (1951) बड़ी हिट रही। उन दोनों ने एक यादगार जोड़ी बनाई, जिन्होंने दो और फिल्मों, आगोश और शीशम में भी साथ अभिनय किया। नासिर खान ने अपने वास्तविक जीवन के भाई दिलीप कुमार के साथ जुम्ना की भूमिका भी निभाई, जिन्होंने 1961 की डकैत ड्रामा बॉलीवुड फिल्म गूंगा जुम्ना में गूंगा की भूमिका निभाई थी । यह एक दशक के लिए उनकी आखिरी फिल्म थी। 1970 के दशक की शुरुआत में वे फिल्मों में वापस लौटे और यादों की बारात (1973) में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं तथा उनकी अंतिम फिल्म बैराग (1976) उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई।




नासिर खान का 3 मई 1974 को 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपनी मृत्यु से पहले, वह एक दशक के बाद फिल्मों में लौटे थे, यादों की बारात (1973) और उनकी अंतिम फिल्म बैराग (1976) में छोटी भूमिकाएँ निभाईं, जो उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई थी।
List of performances in feature films
YearTitleCharacter/Role
1976BairaagDr. Mishra
1973Yaadon Ki BaaraatShankar, Vijay & Ratan's Father
1972Zindagi ZindagiDr. Mukherjee
1961Gunga JumnaInspector Jumna
1961Saaya
1956Char MinarBehram
1956Kar Bhala
1956Samundari Daku
1956Jallad
1955Inaam
1955JawabAmar Kumar Dayal
1955Lutera
1955Society
1954AngareyRaka
1953/IIAaghosh
1953DaeraSharan Kumar
1952Aasmaan
1952Khubsurat
1952Lal Kunwar
1952Shisham
1952Shrimati JiRajesh
1951Khazana
1951NaginaShreenath (as Nasir)
1951Nazneen
1951Saudagar
1951Nakhare
1949ShahidaPakistani film
1948Teri YaadPakistani film
1947ShehnaiMain Actor


Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार