तब्बू के जीजा जी जो कभी हुआ करते थे फिल्मो मे लीड एक्टर ..!!

 तब्बू के जीजा जी जो कभी हुआ करते थे फिल्मो मे लीड एक्टर ..!!

 WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: June 13, 2024, 12:30 PM IST

आप सभी एक्ट्रेस तब्बू और उनकी बड़ी बहन फराह नाज़ से तो अवगत ही है। तब्बू की तरह फराह नाज़ भी एक आला दर्जे की एक्ट्रेस रही है। आज हम जिस एक्टर की चर्चा करने जा रहे है वो एक्ट्रेस तब्बू के जीजा जी है सीधे शब्दों मे कहे तो आज हम सुमित सहगल के जीवन से जुड़े कुछ अनसूने किस्से बताना चाहते है। ये वही सुमित् सहगल है जो कि एक्ट्रेस फराह नाज़ के पति है।   सहगल ने साल 1987 में फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े अभिनेता शामिल थे। गोविंदा और मिथुन उस समय बड़े नाम हुआ करते थे। इस फिल्म में सुमित का किरदार कुछ खास नहीं था, लेकिन उनके किरदार को सराहा गया और इसके बाद उन्हें कई फिल्में भी मिलीं

इस फिल्म में काम करने के बाद अभिनेता सुमित ने कई और फिल्मों में काम किया। 'ईमानदार', 'परम धर्म', 'लश्कर', 'बहार आने तक', 'पति पत्नी और तवायफ' और 'गुनाह' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 1987 से 1995 तक करीब 30 फिल्मों में काम कर चुकें सुमित सहगल ने फिर फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इसके कई सालों बाद सुमित ने साल 2010 में हॉरर फिल्म 'रॉक' को प्रोड्यूस किया था। जिसमें तनुश्री दत्ता और उदिता गोस्वामी नजर आईं थीं।

फिल्म "बहार आने तक" का एक गाना " काली तेरी छोटी है परांदा तेरा लाल नी" नब्बे के दशक मे काफी पॉपुलर हुआ था।

सुमित सहगल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री शाहीन बानो से रचाई थीं। शाहीन बानो ,साईरा बानो के भाई की बेटी है  स्पष्ट शब्दों मे कहे तो साईरा बानो बुआ है शाहीन बानो की,   सुमित और शाहीन ने साल 1990 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी 13 साल चली। साल 2003 में दोनों एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए थे। सुमित और शाहीन की एक बेटी है, जिसका नाम सायशा सहगल है। बता दें कि अभिनेत्री शाहीन बानो सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'आई मिलन की रात' से की थी।

शाहीन से तलाक के बाद सुमित ने दूसरी शादी फराह नाज से रचाई। फराह अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन हैं। तो वहीं फराह की भी ये दूसरी शादी थी। फराह ने सुमित से पहले दारा सिंह के बेटे इंदू दारा सिंह से शादी की थी। फिलहाल दोनों एकसाथ अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार