"मुस्लिम परिवार मे जन्मी थी एक्टर गोविंदा की रियल लाइफ माँ "

"मुस्लिम परिवार मे जन्मी थी एक्टर गोविंदा की रियल लाइफ माँ "

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: June 11, 2024, 12:30 PM IST

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन एक समय पर वह इंडस्ट्री पर राज करते थे। उन्होंने कई बड़े मेकर्स की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक साल में उनकी कई फिल्में रिलीज हो जाती थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक " 7 जून 1927 को गोविंदा की मां निर्मला देवी का जन्म वाराणसी में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका शादी से पहले का नाम नाजिम था" दोस्तों इस तरह की एक फेक न्यूज़ कई  बड़े छोटे न्यूज़ चैनल पर वाइरल है जो की पूरी तरह से गलत न्यूज़ है। कई न्यूज़ चैनल ये दावा कर रहे है कि गोविंदा की माँ का जन्म एक मुस्लिम परिवार मे हुआ था ।जबकी ये बात पूरी तरह से गलत है ।

 सच बात ये है कि गोविंदा की माँ (निर्मला देवी)  के पिता याने गोविंदा के नानाजी एक हिन्दु परिवार से ही थे  उनका नाम , वासुदेव प्रसाद सिंह था वे बनारस मे  पेशे से जौहरी थे और शहर में एक समृद्ध व्यवसाय के मालिक थे। गोविंदा की नानी जी श्रीमती कुसुमदेवी, एक गृहिणी, फैजाबाद जिले के गाँव शाहगंज की थीं। निर्मला देवी 12 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं, 9 लड़कों और 3 लड़कियों में श्री लक्ष्मी नारायण सिंह शामिल हैं जिन्हें पेशेवर रूप से लच्छू महाराज के नाम से जाना जाता है, जो बनारस घराने के एक भारतीय तबला वादक थे।

Shree laxmi narayan singh ( lacchu maharaj ) -mamaji of Govinda


निर्मला अपने पिता के साथ मुम्बई चली गईं। फिर 15 साल की उम्र में उस समय की प्रमुख संगीत कंपनी, एचएमवी के साथ अपना पहला एल्बम रिकॉर्ड किया। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए प्रदर्शन भी किया। उन्होंने ठुमरी और गज़ल गायकी भी की। उनकी कई एल्बमें जारी हुई थी।

उन्होंने 1942 में अभिनेता अरुण कुमार आहूजा से शादी की थी। उनके 6 बच्चे, 4 बेटियाँ और 2 बेटे थे। बेटे में फिल्म अभिनेता गोविन्दा और फिल्म निर्देशक कीर्ति कुमार हैं। उनकी पहली फिल्म सवेरा थी, जिसमें उनके पति अरुण सह-कलाकार थे।

निर्मला देवी का 15 जून 1996 को 69 वर्ष की आयु में मुम्बई में निधन हो गया।

फिल्मी सफर 

निर्मला के रूप में श्रेय:

  • सवेरा (1942)
  • शारदा
  • कानून
  • गीत
  • गाली (1944)
  • चालिस करोड़ (1946)
  • सेहरा
  • जन्माष्टमी
  • अनमोल रतन (1950)

निर्मला देवी के रूप में श्रेय:

  • राम तेरी गंगा मैली (1985)
  • बावर्ची (1972)
  • ज़ारा बचके (1959)
  • शमा परवाना (1954)

साउंडट्रैक

संपादित करें
  • बावर्ची (1972) - गायिका: "काहे कान्हा करत बरजोरी"



Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार