एक्ट्रेस बरखा रॉय जिनकी दो सगाई टूटी और फिर दो शादिया की...!!
एक्ट्रेस,प्रोडूसर बरखा रॉय जिनकी दो सगाई टूटी और फिर दो शादिया की...!!
बरखा रॉय मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय की बहन हैं। बरखा रॉय सनम तेरी कसम (1982), करिश्मा (1984) और ईना मीना डीका (2000) के लिए जानी जाती हैं।
![]() |
उनकी सगाई निर्माता, गायक अनूप जलोटा से हुई थी बाद में उनकी सगाई अभिनेता दीपक सराफ से हुई। उनकी शादी अभिनेता महेश आनंद से हुई थी लेकिन कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया।
![]() |
| अनुप जलोटा और बरखा रॉय |
![]() |
| एक्टर महेश आनंद और बरखा रॉय |
![]() |
| एक्टर दीपक श्रॉफ और बरखा रॉय |
अभिनेता महेश आनंद बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक की भूमिका के लिए प्रसिद्ध थे। ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता महेश आनंद ने चार और शादियाँ की थीं लेकिन सभी असफल रहीं। उन्होंने सभी पाँच शादियों से तलाक ले लिया। अंत में वे अकेलेपन में मर गए। दूसरी ओर महेश आनंद से तलाक के बाद, बरखा रॉय ने कोरियोग्राफर सरोज खान के बेटे से शादी कर ली और राजू खान (सरोज खान के बेटे) की दूसरी पत्नी बन गईं। उनका जन्म का नाम बिलकीस था। बाद में उनकी माँ ने उनका नाम बदलकर बरखा रख दिया। आप सभी को ज्ञात हो कि बरखा रॉय की बहन रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी। बाद मे रीना रॉय और मोहसिन का तलाख हो गया।
उन्होंने अपनी अप्रकाशित फिल्म सनम ओ सनम में एक गाना गाया। संगीत नदीम श्रवण द्वारा।






Comments
Post a Comment