एक्टर धर्मेंद्र के भाई भी एक काबिल एक्टर थे..!!

 एक्टर धर्मेंद्र के भाई भी एक काबिल एक्टर थे..!!

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: April 04, 2024, 12:30 PM IST

फिल्मों में मिली सफलता ही बन गई इस एक्टर के मौत का कारण, सेट पर ही गोलियों से भूनकर उतार दिया था मौत के घाट

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र जी के भाई वीरेंद्र देओल की। एक दौर ऐसा था जब धर्मेंद्र के भाई वीरेंद्र पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हुआ करते थे। वीरेंद्र देखने में लगभग धर्मेंद्र जैसे ही थे, इसलिए उन्हें पंजाबी सिनेमा का धर्मेंद्र भी कहा जाता था। वीरेंद्र ना सिर्फ बेहतरीन एक्टर थे बल्कि उम्दा फिल्ममेकर भी थे। जिन्होंने 25 फिल्में बनाई औऱ सारी ही सुपरहिट साबित हुई। धीरे-धीरे वीरेंद्र सिंह इंडस्ट्री में सफल होने लगे और यही सफलता उनकी मौत की वजह बनी। कहा जाता है कि लोग वीरेंद्र की सफलता से जलने लगे थे। फिर 6 दिसबंह 1988 को वीरेंद्र के साथ ऐसी घटना हुई जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।


पंजाबी फिल्म ‘जट ते जमीन’ की शूटिंग के दौरान वीरेंद्र सिंह की सेट पर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस खबर ने ना सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री में तहलका मचाया था बल्कि धर्मेंद्र भी अपने भाई को खोकर काफी टूट गए थे। धर्मेंद्र को इतना दुख हुआ था की वो अपने भाई की मौत के बाद 1 हफ्ते तक रोते रहे थे और खुद को भाई के बिना बेसहारा समझने लग गए थे। लेकिन, आज तक उनकी हत्या किसने की ये राज ही बना हुआ है क्योंकि उस वक्त पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं हर दिन होती रहती थीं।

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार