IAS का सपना देखते-देखते थामा गिटार, दना दन दे डाले 100 से अधिक सुपरहिट गाने, फिर लगा करियर पर दाग


IAS का सपना देखते-देखते थामा गिटार, दना दन दे डाले 100 से अधिक सुपरहिट गाने, फिर लगा करियर पर दाग



WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: April 26, 2024, 12:30 PM IST

Pritam BIrthday: बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती (Pritam Chakraborty) 53 साल के हो चुके हैं. उनका जन्म 14 जून 1971 के दिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था. चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें.


नई दिल्ली. म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती (Pritam Chakraborty) बॉलीवुड फिल्मों के लिए हिट गाने की मशीन कहे जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक एक गाने लिखे, गाए और म्यूजिक दिये. उनके शुरुआती करियर का गाना ‘तू ही मेरी शब है’ बेहद हिट था. इसके अलावा फिल्म जब वी मेट का क्लासिकल गाना ‘आओगे जब तुम’ का म्यूजिक प्रीतम ने ही दिया था. वहीं, फिल्म रेस का ‘पहली नजर’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. प्रीतम अपने करियर में अब तक सैकड़ों गाने कंपोज कर चुके हैं और उनसे फिल्मों को सुपरहिट बना चुके हैं. बता दें कि 53 साल के चुके प्रीतम ने स्मिता भट्टाचार्य से विवाह किया है और उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है.

दशकों के करियर में प्रीतम ने कई हिट गाने और फ़िल्मों के लिए साउंडट्रैक दिए हैं, जिससे उन्हें अपार सफलता मिली है. यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले संगीतकारों में से एक हैं.



यूपीएससी की कर रहे थे तैयारीएक बार प्रीतम ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनका ग्रेजुएशन खत्म हुआ तो वे जियोलॉजी में एमएससी कर रहे थे. लेकिन उनका मन पढाई में नहीं लग रहा था. उन्होंने शौकिया पर एक म्यूजिक बैंड से जुड़ गया और गिटार बजाने लगे. उस दौरान उन्होंने सोचा कि यूपीएससी का एग्जाम दूंगा, अगर आईएएस नहीं बन पाया तो बैंक या कहीं और जॉब कर लेंगे.

ऐसे जगा गानों और म्यूजिक में इंट्रेस्टउसी दौरान उन्होंने एक अखबार में पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट का एक विज्ञापन देखा. इससे पहले उन्हें कभी मालूम भी नहीं था कि कोई फिल्म इंस्टीट्यूट होता भी है. उसमे साउंड रिकॉर्डिंग इंजीनियरिंग का एक कोर्स था.यह उनके लिए यह अच्छा भी था, क्योंकि यह फिल्म मेकिंग से जुड़ा हुआ विषय है. वह खुश हो गए क्योंकि यह उनके रूचि का विषय था. घर के लिए यह साउंड इंजिनियरिंग कोर्स था. इसलिए मैं घर पर बोल सका कि इंजीनियरिंग करने जा रहा रहा हूं.

इन गानों के लिए हैं काफी फेमसबता दें कि प्रीतम तू ही मेरी शब है, तुम से ही, आओगे जब तुम, (फिल्म जब वी मेट), अलविदा, पहली नजर में (फिल्म रेस), तेरी ओर (सिंह इज किंग फिल्म), जरा सा (फिल्म जन्नत ), तूने जो न कहा (फिल्म न्यूयॉर्क), तुम मिले, संग हूं तेरे ( जन्नत 2) , आई एम इन लव (वंस अपॉन ए टाइम), फिर ले आया दिल (बर्फी), पार्टी ऑन माई माइंड, गेरुआ , साड़ी के फॉल, सुबह होने ना दे आदि गानों के लिए काफी फेमस हैं. उनके ये सभी गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किये गए थे.

गाने चोरी करने का लगा कई बार आरोपबता दें कि अपने गानों को लेकर प्रीतम ने जितनी शोहरत हासिल की तो चंद गानों की वजह से उनके करियर पर दाग भी लगा. दरअसल, ‘पहली नजर में’ गाने की धुन को कोरियन सॉन्ग ‘सारंग हाय यो’ से चुराया हुआ बताया गया. वहीं, फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल के’ गाने ‘बुलैया’ पर भी चोरी का आरोप लगा था. इस मसले पर प्रीतम ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू भी दिया था. उन्होंने कहा था कि मैंने करियर के शुरुआती दौर में कुछ गलतियां कीं, लेकिन काफी लोगों ने मुझ पर झूठे आरोप भी लगाए. दरअसल, फिल्म एजेंट विनोद के गाने ‘पुंगी’ पर भी चोरी का आरोप लगा था. हालांकि, बाद में ईरानी बैंड ने प्रीतम से माफी मांगी थी.

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार