शादी के 11 दिन बाद हुई विधवा, फिर 3 शादी कर चुके एक्टर को बनाया पति, रेखा से ज्यादा दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी...पहचाना क्या?



शादी के 11 दिन बाद हुई विधवा, फिर 3 शादी कर चुके एक्टर को बनाया पति, रेखा से ज्यादा दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी...पहचाना क्या?

एक्ट्रेस लीना चंद्राकर

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: April 24, 2024, 12:30 PM IST

जब भी लव लाइफ और शादी से जुड़े किस्सों की बात आती है तो सबसे पहले नाम याद आता है रेखा का। जिनकी लाइफ में प्यार की कोई कमी नहीं रही, लेकिन कोई भी मोहब्बत मुकम्मल रिश्ते में न बदल सकी। उनके प्यार से लेकर शादियों तक की बातें पूरी तरह से रहस्यमयी रहीं। ऐसी ही जिंदगी एक और एक्ट्रेस की रही, जिन्होंने पहली शादी बहुत कम उम्र में की. शादीशुदा जिंदगी की खुशियां सिर्फ 11 दिन ही बरकरार रह सकीं। ये एक्ट्रेस हैं लीना चंदावरकर, जो मॉडलिंग की दुनिया से निकलकर महज 18 साल की उम्र में बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में आ गईं। पहली ही फिल्म ‘मन का मीत’ में उन्हें सुनील दत्त जैसे स्टार के साथ काम करने का मौका मिला और वो भी रातोंरात स्टार बन गईं। 24 की उम्र में लीना चंदावरकर ने सिद्धार्थ बंडोडकर से लव मैरिज कर ली। किस्मत का खेल देखिए शादी के 11 दिन बाद अपनी ही बंदूक साफ करते समय सिद्धार्थ को गोली लगी और वो इलाज के दौरान चल बसे। इसके बाद ससुराल और मायके दोनों जगह से लीना चंदावरकर को प्यार नहीं मिला।


लीना चंदावरकर ने एक साल जैसे तैसे गुजारा और 25 की उम्र में फिर से फिल्मों में वापसी की। उनकी किस्मत अच्छी थी कि दूसरी बार भी उन्हें दर्शकों का उतना ही प्यार मिला, उन्होंने दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, संजीव कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया। इसी बीच उन्हें किशोर कुमार ने प्रपोज कर दिया, जो पहले ही तीन शादियां कर चुके थे, थोड़ा सोचने के बाद लीना चंदावरकर ने किशोर कुमार का प्रपोजल अपना लिया और शादी कर ली। हालांकि उनके इस फैसले से उनका परिवार खुश नहीं था, लेकिन आखिरकार किशोर कुमार ने उन्हें मना ही लिया।।।

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार