5 शादिया करने के बाद भी इस बॉलीवुड एक्टर की मौत तन्हाई मे हुई....!!

5 शादिया करने के बाद भी इस बॉलीवुड एक्टर की मौत तन्हाई मे हुई....!!

एक्टर महेश आनंद

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: April 19, 2024, 12:30 PM IST

रीना रॉय की तरह उनकी बहन और प्रोड्यूसर रही बरखा रॉय की शादी भी सफल नहीं रही थी। रीना की बहन ने मशहूर एक्ट्रेस तारा देवी के बेटे महेश आनंद से शादी की थी। महेश अपने जमाने के बेस्ट डांसर और बाद कि फिल्मों में विलेन बनकर सामने आए थे।

महेश और रीना रॉय की बहन बरखा ने एक फिल्म में साथ काम किया था और उसके बाद ही उनका अफेयर शुरू हुआ था।

रीना रॉय की बहन बरखा से महेश ने पहली शादी की थी। हालांकि, ये शादी कुछ सालों में ही टूट गई थी।

बरखा से तलाक के बाद इसके बाद साल 1987 में महेश ने मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से शादी की। दोनों का एक बेटा त्रिशूल आनंद भी है, वो अब करीब 30 साल का हो चुका है। त्रिशूल ने अपना नाम बदलकर एंथनी वोहरा कर लिया है।

आनंद की तीसरी शादी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से साल 1992 में हुई। ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। चौथी शादी महेश आनंद ने साल 2000 में एक्ट्रेस ऊषा बाचानी से की, दो ही साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

हाल ही में महेश आनंद ने फेसबुक पर एक औरत के साथ तस्वीर पोस्ट थी थी, जिसमें उन्होंने उस महिला को अपनी पत्नी बताया था। खबर थी कि साल 2015 में महेश आनंद ने एक रशियन लड़की लाना संग शादी कर ली और उसी की फोटो उन्होंने फेसबुक पर शेयर की थी।

पांचवी शादी भी महेश की नहीं चली और वह 18 साल तक अकेले ही रहे। इस दौरान एक फिल्म में फाइट के दौरान उनके फेफेड़े डैमेज हो गए थे।

इसके बाद उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट आया। तन्हाई में वह रहने लगे और शराब के आदि हो गए थे।

8 फरवरी 2019. वर्सोवा के एक फ्लैट के बाहर टिफिन रख्रने वाले पुलिस को सूचना दी की महेश टिफिन नहीं उठा रहे और उनके घर से बदबू आ रही है।

पुलिस ने जब दरवाज़ा तोड़ा तो अंदर का हाल कुछ ऐसा था। बेड पर महेश पड़े थे। पास टेबल पर शराब की आधी बोतल और खाने की प्लेट पड़ी थी। महेश की तीन दिन पहले ही मौत हो चुकी थी।

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार