बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत

बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत


एक्टर माणिक ईरानी 

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: April 13, 2024, 12:30 PM IST

हिंदी सिनेमा में एक वो दौर भी था जब एक्शन खूब डिमांड में था और निर्माता-निर्देशक भी फिल्मों में जमकर एक्शन परोसते थे। अब चूंकि एक्शन फिल्मों में रखना जरूरी है इसलिए विलेन का होना भी जरूरी है...और इस तरह फिल्मों के विलेन भी अभिन्न हिस्सा बन गए..यानि जितना ज्यादा जरूरी हीरो, उतना ही जरूरी विलेन भी।उस दौर में विलेन का अपना ही एक महत्व था और वो खूब पॉपुलर भी थे। ऐसे ही एक विलेन रहे माणिक ईरानी। बेशक लोग इन्हें नाम से शायद नहीं पहचानते होंगे, लेकिन तस्वीर देखते ही जरूर कह उठेंगे, 'अरे ये तो वही बिल्ला है।'सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में निभाए बिल्ला नाम के विलेन के किरदार ने माणिक ईरानी को एक नया ही नाम दे दिया था। हालांकि इससे पहले माणिक ने और भी विलेन के किरदार निभाए थे, लेकिन उन्हें नई पहचान मिली फिल्म 'हीरो' से।

माणिक ईरानी का अपना ही एक अलग अंदाज था। उनका लुक ऐसा था कि कोई भी देखकर डर जाए और उस पर माणिक की जानदार डायलॉग डिलिवरी....मानों सब्जी में स्वादिष्ट मसालों का तड़का।
एक्टर माणिक ईरानी 



स्क्रीन पर माणिक के आते ही दहशत फैल जाती थी। लोग उन्हें ऐसे चाव से देखते थे मानों किसी सुपरस्टार को देख रहे हों। माणिक ने 1974 में गुंडे के किरदार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कालीचरण', 'त्रिशूल', 'मिस्टर नटवरलाल', 'शान', 'कसम पैदा करनेवाले की' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरण' में माणिक ने गूंगे विलेन का रोल प्ले किया और इसमें वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
इस तरह माणिक ईरानी ने 80 और 90 के दशक में विलेन के रोल में राज किया और अपना खौफ काबिज रखा, लेकिन ये खौफ अचानक ही धूमिल हो गया जब माणिक इरानी ने शराब के नशे में खुद को डुबो लिया और एक दिन इस दुनिया से चल बसे।

माणिक इरानी की मौत कैसे हुई किसी को भी पता नहीं। हालांकि उनकी मौत को लेकर कहा जाता है कि उनकी मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई। वहीं ये भी कहा जाता है कि माणिक इरानी ने आत्महत्या की, लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन इतना तो जरूर सच है कि माणिक इरानी को अब फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से भूल चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार