सोनिया साहनी, जानिए फिल्मी पर्दे से पालिताना रियासत की राजमाता बनने की कहानी...!!!
सोनिया साहनी, जानिए फिल्मी पर्दे से पालिताना रियासत की राजमाता बनने की कहानी...!!!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनिया साहनी, जिन्होंने अनेको फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। 'बॉबी' में ऋषि कपूर की मां का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वह कभी लीड रोल्स तो कभी साइड कैरेक्टर्स में नजर आईं। उनके बारे में हम आज बात करने जा रहे हैं। उनके शुरुआती सफर से लेकर उनकी शादी और बच्चों के बारे में जानिए सबकुछ।
सोनिया साहनी का पाकिस्तान से कनेक्शन
सोनिया साहनी का असली नाम ऊषा साहनी था। इनका जन्म 31 अगस्त, 1946 को श्रीनगर में एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता लाहौर (पाकिस्तान) के रहने वाले थे और मां पेशावर की। लेकिन शादी के बाद दोनों ने इसाई धर्म अपना लिया था।
श्रीनगर में एक बड़ा ड्रामा ग्रुप था, जिसे सोनिया ने जॉइन कर लिया था। इसी में काम के दौरान उन्हें मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर-राइटर-एक्टर आईएस जौहर ने उन्हें देख लिया। उनके अभिनय से प्रभावित हो गए और उनसे मुंबई आने के लिए कह दिया।1965 में सोनिया साहनी मुंबई आईं और यहां आइएस जौहर ने उनके साथ पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। साथ ही रहने के लिए एक फ्लैट भी दिया। और हर महीने उन्हें मोटी रकम भी दी जाती थी। पहली मूवी में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने जौहर टाइटल से कई फिल्में बनाईं और सभी में सोनिया को कास्ट किया। कुछ जानकार बताते है कि सोनिया ने आई एस जोहर से शादी की थी। लेकिन कुछ साल बाद ही उनका तलाख हो गया।
सोनिया का पहली मूवी में किसिंग सीन
आईएस जौहर ही थे, जिन्होंने एक्ट्रेस का नाम ऊषा से बदलकर सोनिया साहनी किया था। और पहली फिल्म 'जौहर महमूद इन गोवा' में उनका किसिंग सीन दिया गया और वो 'किसिंग गर्ल' के नाम से मशहूर हो गई थीं। हालांकि सेंसर बोर्ड ने इस सीन पर ऐतराज जताया था।
बड़े बैनर्स के साथ 20 साल किया काम
1970 में सोनिया साहनी ने कैरेक्टर्स रोल करने शुरू कर दिए थे और 1990 तक उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया, वो सभी बड़े बैनर्स की फिल्में थीं।
एक्ट्रेस के साथ राजमाता बनीं सोनिया
सोनिया साहनी ने पालिताना रियासत के राजकुमार शिवेंद्र सिंह गोयल से शादी की थी। शिव पालिताना से शादी के बाद वह राजमाता बन गई थीं। शिव का बॉलीवुड से कोई रिश्ता नहीं था।
शिव ब्रिटिश राज के दौरान पालिताना रियासत के राजकुमार थे लेकिन अब इसे गुरजात में सूरत के नाम से जाना जाता है। ये उनकी लव मैरिज थी।
पति की दूसरी पत्नी बनी थीं सोनिया
शिव की सोनिया साहनी के साथ ये दूसरी शादी थी। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और पहली शादी से उनका एक बेटा था।
पति की हो गई थी मौत
1990 में पति की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुबाकि, एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पति का जाना किसी अभिशाप से कम नहीं था। क्योंकि शिवेंद्र की मौत के बाद ससुरालवाले उनसे नफरत करने लगे थे। और वह मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के एक स्कूल में समय बिताना शुरू कर दिया था।
वहीं, सोनिया साहनी के दो बच्चे हुए। एक बेटा और एक बेटी। बेटे के नाम केतन है, उसकी शादी हो गई है। इनके अलग-अलग शहरों में कई रेस्टोरेंट हैं।
वहीं, बेटी का नाम किरण है उनकी भी शादी हो गई है। उनके पति का नाम विशाल गांधी है। और दोनों एयरलाइन्स में कैप्टन हैं।
टीवी सीरियल्स में किया काम
बताया ये भी जाता है कि उन्होंने फिल्मों के बाद कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वह अपनी लाइफ से अब बहुत खुश हैं। अब उनका कहना है कि पालिताना के लोग उन्हें बहुत चाहते हैं। उन्हें राजमाता सोनिया देवी कहते हैं।
फिल्मी सफर :-
जोहर-महमूद इन गोवा (1965) रीता के रूप में
माया (1966) शीला के रूप में
जोहर इन कश्मीर (1966) सलमा मोहम्मद हुसैन के रूप में
अकलमंद (1966)
जोहर इन बॉम्बे (1967) नलिनी के रूप में
मेरा नाम जोहर (1968)
रात के अँधेरे में (1969)
बंदिश (1969)
दुपट्टा (1970) पंजाबी भाषा की फिल्म के रूप में
सस्ता खून महंगा प्यार (1970)
कौन हो तुम (1970)
हीर रांझा (1970) (अतिथि भूमिका)
शराफत (1970) रेखा के रूप में
दर्पण (1970) बिजली के रूप में
उपासना (1971)
जोहर महमूद इन हांगकांग (1971) सुश्री सोनिया / उषा रॉय के रूप में
हलचल (1971) सीमा के रूप में
बुड्ढा मिल गया (1971) मोना के रूप में
अंदाज़ (1971) लिली के रूप में
भावना (1972)
जंगल में मंगल (1972) प्रोफेसर लक्ष्मी के रूप में
मालिक (1972 फ़िल्म) (1972) नारंगी के रूप में
जुगनू (1973) सोनिया के रूप में
बॉबी (1973) श्रीमती सुषमा नाथ के रूप में
वही रात वही आवाज़ (1973)
धर्म (1973)[1]
कसौटी (1974) नीता के रूप में[2]
36 घंटे (1974) कामिनी के रूप में[3]
धरम करम (1975) सोनू ए. कुमार के रूप में
नीलिमा (1975)
महा चोर (1976) परमेश्वरी के रूप में
खलीफा (1976) स्वीटी के रूप में
बदलाव मंडे तेरे बंदे (1976)
शंकर दादा (1976) रानी के रूप में
बुलेट (1976) माला के रूप में
आप की खातिर (1977)
नियाज और नमाज (1977)
चलता पुर्जा (1977) नर्स के रूप में
चाचा भतीजा (1977) सोनिया के रूप में [4]
काला आदमी (1978)
डेरा आश्कान दा (1979)
औलेआ-ए-इस्लाम (1979)
लड़के बाप से बढ़के (1979) श्रीमती शर्मा के रूप में
श्रद्धांजलि (1981) रानी के रूप में
बे-शकील (1981) निर्मला के रूप में
मान गए उस्ताद (1981) मालती सी. सिंह के रूप में
चोरनी (1982) श्रीमती शीला सागर के रूप में
ज्वाला दहेज की (1982)
बंधन कुछ धागों का (1983) स्नेह की नर्स
लाल चुनरिया (1983)
दो गुलाब (1983)
मेरी अदालत (1984)
गंगा की बेटी (1985)
सीतमगर (1985) श्रीमती नाथ के रूप में
जुल्म का बदला (1985)
सुपरमैन (1987 फ़िल्म) (1987) संपादक के रूप में
लखपति (1991) श्रीमती नाथ के रूप में
रौनक (1993) श्रीमती बख्शी के रूप में
अफलातून (1997) प्रोफेसर के रूप में
अनाड़ी नंबर 1 (1999) श्रीमती मल्होत्रा के रूप में
फूल और आग (1999)
लव इन बॉम्बे (2013)


Comments
Post a Comment