कभी दारा सिंह की बहु हुआ करती थी एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन

कभी दारा सिंह की बहु हुआ करती थी एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन 

तब्बू अपनी बड़ी बहन फरहा नाज़ के साथ

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: March 04, 2024, 12:30 PM IST

आपने यूं तो कई बॉलीवुड सिस्टर्स की स्टोरी सुनी होगी. लेकिन, आज जो जिस स्टार्स सिस्टर्स की कहानी हम आपके लिए लाए हैं, उसके बारे में शायद 90 प्रतिशत लोगों को ये जानकारी नहीं है. लोगों को पता है कि वो सगी बहनें हैं, लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि उन दोनों बहनों ने इंडस्ट्री में एक साथ कदम रखा था. दोनों फिल्मों में छा गईं, लेकिन एक सुपरहिट हो गईं और दूसरी हिट होकर भी गुमनामी में जीने को मजबूर हो गईं. कौन हैं ये सगी बहनें चलिए बताते हैं आपको...

ये दो सगी बहने हैं 80 के दशक में बॉलीवुड में दस्तक देने वालीं फरहा नाज और उनकी छोटी बहन तबू. क्या आप जानते हैं कि इन दोनों बहनों की पहली फिल्म एक ही साल में रिलीज हुई थी. दोनों की फिल्में अलग-अलग थीं, लेकिन साल एक ही था. ये था साल 1985. दरअसल, 80 के दशक में फरहा नाज और उनकी छोटी बहन तबू हैदराबाद में अपने परिवार के साथ रहा करते थे. इनकी मां रिजवाना हाशमी और निर्देशक विजय आनंद की पत्नी सुषमा आनंद दोस्त हुआ करते थे. रिजवाना का हैदराबाद से मुंबई सुषमा से मिलने के लिए आना-जाना लगा रहता था.

फिल्म :- जवानी जिंदाबाद -1990

एक बार एक पार्टी में विजय आनंद के भाई देव आनंद की नजर फरहा और तबू पर पड़ी. उस वक्त देव आनंद एक फिल्म बना रहे थे, 'हम नौजवान'. उस फिल्म में स्कूल में पढ़ने वाली अपनी बेटी प्रिया का रोल करने के लिए एक नए चेहरे की तलाश में वो थे, उन्होंने तबू को देखा तो उन्होंने उन्हें फिल्म में कास्ट करने का फैसला कर लिया.

साथ में ही उन्हें फरहा में भी हीरोइन बनने की उम्मीद दिखी, इसलिए भविष्य में फरहा को भी किसी फिल्म में पहली बार मौका देने का फैसला किया. उन्होंने फरहा और तबू दोनों का साथ में स्क्रीन टेस्ट लिया. उसी वक्त यश चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'फासले' के लिए एक नई हीरोइन की तलाश कर रहे थे और उनकी फिल्म के लिए फरहा को स्क्रीन टेस्ट के लिए भेज दिया गया


फिल्म :- नसीब अपना अपना -1986

यश चोपड़ा को अपनी फिल्म 'फासले' के लिए फरहा पसंद आ गईं और उन्होंने फराह को फिल्म में कास्ट कर लिया. फिल्म 'फासले' और 'हम नौजवान' दोनों एक ही साल रिलीज हुई थीं. पहले सितंबर में फिल्म 'फासले' रिलीज हुई. इस पिल्म में फराह के साथ सुनील दत्त, रेखा, रोहन कपूर, दिप्ती नवल जैसे कई स्टार नजर आए थे. हालांकि, ये फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप रही
फिल्म :- ईमानदार -1987
वहीं, तबू की फिल्म 'हम नौजवान' साल 1985 में नवंबर में रिलीज हुई थी. ये एक ड्रामा फिल्म थी. तबू की देव साहब के साथ ये फिल्म फ्लॉप रही थी. इस तरह से शायद हिंदी सिनेमा के इतिहास में ये पहली बार ऐसा हुआ कि दो बहनों ने एक साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया. दोनों की ये फिल्में भले फ्लॉप रहीं, लेकिन इसके बाद दोनों को खूब फिल्में ऑफर हुई.फराह नाज ने कई हिट फिल्में दी है, जैसे 'नसीब अपना-अपना', 'ईमानदार', 'वो फिर आएगी' , 'नकाब' , 'यतीम' , 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'बेगुनाह', 'भाई हो तो ऐसा' और 'सौतेला भाई'. इन फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी एक पहचान बना ली थी, लेकिन अपनी विंदू दारा सिंह से पहली शादी के बाद साल 1996 में उन्होंने एक्टिंग से संन्यास ले लिया, हालांकि बाद में उन्होंने कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया. 
दारा सिंह अपने बेटे विन्दु सिंह और बहु फरहा नाज़ के साथ

साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया और तलाक के ठीक 1 साल बाद एक्ट्रेस ने एक्टर सुमीत सहगल से दूसरी शादी की कर ली और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गुमनाम होती गईं.वहीं, तबू ने हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए और हिंदी फिल्मों में सालों तक राज किया.

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार