जब एक कलेक्टर की बिटिया एक्ट्रेस बनी

जब एक कलेक्टर की बिटिया एक्ट्रेस बनी

WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: March 01, 2024, 12:30 PM IST

ग्वालियर की माटी की वो महान अदाकारा जिनकी फिल्म  इंडस्ट्री की पहली नेशनल अवार्ड विजेता बनी और फिर  आप बुलंदियों पर पहुंच कर सन्यासी हो गई****

सन 1934 की ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज की पहली पहली बी.ए.स्टूडेंट  वनमाला पवार ...1940 से 1960 के दशक की सफलतम अभिनेत्री ,50 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया और कई सुपर हिट फिल्में दी 

श्याम ची आई..... उनकी फिल्म श्याम ची आई जिसे पहला नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था 

1941 में पृथ्वी राज कपूर के साथ पहली सुपर हिट फिल्म सिकंदर से चर्चा में आईं वनमाला ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर मराठी और हिंदी फिल्म सिनेमा में सफलता के शिखर पर आगे बढ़ती गईं 

ग्वालियर में मांढरे वाली माता के पास महल नुमा हवेली में पली बढ़ी तत्कालीन कलेक्टर बापू राव पवार जी की बेटी जिनका बचपन ग्वालियर में बीता और विक्टोरिया कॉलेज जो अब महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज है से बी ए करने वाली वो पहली स्टूडेंट थीं, 

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद आप सुशीला पवार से वनमाला पवार हो गई और 1941 से 1955 तक कई हिट फिल्में दी, आप नैशनल अवार्ड विजेता पहली अभिनेत्री थीं, पृथ्वी राज कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओ के साथ काम करने वाली वनमाला ने 1965 में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और कृष्ण भक्ति में लीन हो गई और मथुरा में रहने लगीं 

1915 को जन्मी वनमाला ने दुनियां भर में ग्वालियर का नाम रोशन किया और 29 मई 2007 को  92 वर्ष की उम्र में ग्वालियर में अंतिम सांस ली 



Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार