किशोर कुमार की पहली पत्नी अब कहा है किस हाल मे है ..जानकर होगा आश्चर्य ...!!
किशोर कुमार की पहली पत्नी अब कहा है किस हाल मे है ..जानकर होगा आश्चर्य ...!!
WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: March 24, 2024, 12:30 PM IST
किशोर दा ने पहली पत्नी से तलाक क्यों लिया था? किशोर दा ने 1951 में अभिनेत्री रूमा गुहा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ अमित कुमार। अमित कुमार भी जाने-माने गायक हैं। रूमा गुहा और किशोर दा की शादी आठ साल ही टिक पाई। दोनों ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए। उस शादी के बारे में बात करते हुए किशोर दा ने एक दफा कहा था कि रूमा बहुत टैलेंटेड हैं।
लेकिन जीवन प्रति हम दोनों का नज़रिया एकदम अलग था। रुमा गुहा को करियर बनाना था। और मुझे ऐसी औरत चाहिए थी जो मेरा घर संभाल सके। मैं एक सीधा-साधा गांव वाला टाइप इंसान हूं। औरतों का करियर बनाने वाली बात मुझे समझ में नहीं आती। किशोर कुमार जी ने कहा था कि करियर और घर दो एकदम अलग चीज़ें हैं। इसलिए रूमा गुहा और मैंने तलाक ले लिया था।
आज रुमा गुहा जी की पुण्यतिथि है। 3 जून 2019 के दिन रूमा गुहा जी 84 साल की उम्र में ये दुनिया छोड़कर चली गई थी। रूमा जी की मां सत्यजित रे की पत्नी बिजॉया रॉय की बहन थी। यानि सत्यजित रे ,रूमा जी के मौसा जी थे । इत्तेफाक से कल ही, यानि 2 जून को रूमा गुहा की मौसी बिजॉया रॉय जी की भी पुण्यतिथि थी।
किशोर दा से तलाक लेने के बाद रूमा जी ने डायरेक्टर अरूप गुहा ठाकुर्ता से शादी की थी। उनसे रूमा जी ने दो बच्चों को जन्म दिया था। और इस तरह रूमा जी बन गई रूमा गुहा ठाकुर्ता। साल 1944 में आई ज्वार भाटा रूमा गुहा जी की पहली फिल्म थी। यानि दिलीप कुमार रुमा गुहा जी के पहले हीरो थे। रूमा जी कई सारी बंगाली फिल्मों में भी काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म 2006 में आई मीरा नायर की द नेमसेक।


Comments
Post a Comment