आखिर इतनी हिट फ़िल्म देकर कहा गायब हो गयीं ये एक्ट्रेस

 आखिर इतनी हिट फ़िल्म देकर कहा गायब हो गयीं ये एक्ट्रेस


WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: Feb 21, 2024, 06:08 AM IST

रंग के मिलते थे ताने, अचानक छोड़ दी इंडस्ट्री, टूट पड़ा दुखों का पहाड़, अब कहां हैं ‘सौगंध’ एक्ट्रेस?


अक्षय कुमार के साथ साल 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस शांति प्रिया ने ‘मेरे सजना साथ निभाना’, ‘फूल और अंगार’ और ‘मेहरबान’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। 90 के दशक में इंडस्ट्री में दबदबा बना चुकीं एक्ट्रेस शांति प्रिया का फिल्मी सफर काफी संघर्ष भरा रहा है।करियर के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में रंग भेद का सामना करना पड़ता था। उनके पहले को-स्टार अक्षय कुमार ने सबके सामने फिल्म ‘सौगंध’ के सेट पर एक्ट्रेस के रंग का मजाक उड़ाया था। उस वक्त फिल्म के प्रीमियर पर जब शांति प्रिया ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, तब उनके घुटने साफ नजर आ रहे थे जिसे देखकर अक्षय कुमार ने सबके सामने कहा था कि,“देखो उनके घुटने कितने काले हैं”। इसके बाद वहां खड़े सभी लोग हंसने लग गए थे और शांति प्रिया को काफी बुरा भी लगा था। 


फिर 1999 में अपने करियर की पीक पर उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ रे से शादी कर ली। लेकिन फिर 2004 में हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ रे का निधन हो गया, इसके बाद शांतिप्रिया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से भी दूरी बना ली।

Comments

Popular posts from this blog

गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल

क्रिकेटर से बना फिल्मस्टार , फिर आया कंगाली का दौर ,पैसे पैसे को मोहताज हुआ एक्टर..!!

किशोर कुमार का भांजा बना सुपरस्टार