पिता हर फिल्म मे बनते थे विलेन ,आज बेटा बन बैठा है बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टन्ट फिल्म प्रोडूसर
पिता हर फिल्म मे बनते थे विलेन ,आज बेटा बन बैठा है बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टन्ट फिल्म प्रोडूसर
![]() |
| विलन एम. बी शेट्टी |
WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: Feb 28, 2024, 12:30 PM IST
सब विलन से खतरनाक था यह विलन, इसके बिना अधूरी रहती थी फिल्म, सिल्वर स्क्रीन का सबसे बड़ा विलेन
बॉलीवुड में समय-समय पर बहुत से विलन आए जिनका लोगों ने बहुत पसंद किया। उन्हें में से एक रोहित शेट्टी के पिता एम.बी. शेट्टी जो कि गुजरे जमाने की फिल्मों के विलेन रहे हैं। 70 के दशक की करीब हर फिल्म में उनकी मौजूदगी दर्शकों का रोमांच बढ़ा देती थी | उन्होंने फिल्मों में विलेन का रोल किया, जो लोगो को बहुत पसंद आया करता था। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर से लेकर कई सुपरस्टार के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की।
एमबी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के रूप में की थी। इसके बाद वह एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर। उन्होंने 1957 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ‘द ग्रेट गैम्बलर’, ‘त्रिशूल’, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ‘कालीचरण’, धर्मेंद्र के साथ ‘शालीमार’, ऋषि कपूर के साथ खेल खेल में काम किया। कई फिल्मों में काम करने के बाद एक हादसे ने उन्हें सबसे दूर कर दिया। दरअसल, वे घर में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उन्हें काफी चोट आई थी। 23 जनवरी, 1982 को वे दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

Comments
Post a Comment