20 की उम्र में डेब्यू, 30 में छोड़ा सिनेमा और बना 3300 करोड़ का बिजनेसमैन, फिर मार गया लकवा, पर 2021 में..
WRITTEN BY Ved Kumar | Updated: Jan 19, 2024, 06:08 AM IST
मणिरत्नम के साथ काम करने की काबिलियत हर हीरो नहीं रखता, बहुत कम लोग ही उनके विजन को समझ पाते हैं. उन्होंने सिनेमा की कई शानदार फिल्में दी हैं और उनके साथ जो काम कर ले तो फिर समझो उस हीरो के करियर को नई दिशा मिलनी संभव है. जिस हीरो के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे भी मणिरत्नम की फिल्म से काफी लोकप्रियता मिली और आज भी लोग उन्हें उस मूवी के जरिए जानते हैं
हम यहां बॉम्बे अभिनेता अरविंद स्वामी के बारे में बात कर रहे हैं जिसने मणिरत्नम की फिल्म से अपना करियर शुरू किया था. पहली बार उन्होंने रजनीकांत और ममूटी जैसे सुपरस्टार के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन इतने बड़े स्टार्स के साथ 20 की उम्र में डेब्यू करना उनके लिए आसान नहीं था. अरविंद स्वामी ने जब थलापति से डेब्यू किया था जिसमें वे अर्जुन के रोल में दिखे थे. इस मूवी को कई सारे अवॉर्ड्स मिले थे और फिर अरविंद स्वामी ने लीड रोल में पर्दे पर डेब्यू किया
अरविंद स्वामी ने मणिरत्नम की दो बड़ी राष्ट्रीय हिट फिल्मों 1992 में रोजा और 1995 में बॉम्बे में अभिनय किया है. इन फिल्मों की सफलता ने उन्हें एक स्टार के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया था. इसके बाद उन्होंने 1997 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मिनसारा कनवु में काजोल के साथ अभिनय किया. अगले साल उन्होंने सात रंग के सपने में जूही चावला के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी.
When this Famous Actor got paralyzed: अभिनेता बनना लाखों लोगों का सपना होता है लेकिन कुछ को ये मंजिल आसानी से मिल जाती है तो तमाम ऐसे हैं जो लंबे वक्त तक हीरो बनने का प्रयास करते रहते हैं. इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहली बार में ही अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवा लेते हैं. यहां हम एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में आपको बता रहे हैं जिसने महज 20 की उम्र में रजनीकांत जैसे बड़े स्टार्स संग पहली बार में ही खुद को साबित कर दिया. हालांकि, उनके जीवन में काफी उतार- चढ़ाव आए और एक वक्त ऐसा भी आया है कि उन्हें लकवा मार गया और फिर उन्हें पर्दे से गायब होना पड़ा. 25 साल की उम्र में वो एक स्टार बन गए थे, लेकिन 30 साल की उम्र से पहले ही उन्होंने फिल्में छोड़ दीं और खुद को एक बिजनेस टाइकून में बदल लिया. हालांकि, बाद में उन्होंने फिर से पर्दे पर शानदार कमबैक किया.
मणिरत्नम के साथ काम करने की काबिलियत हर हीरो नहीं रखता, बहुत कम लोग ही उनके विजन को समझ पाते हैं. उन्होंने सिनेमा की कई शानदार फिल्में दी हैं और उनके साथ जो काम कर ले तो फिर समझो उस हीरो के करियर को नई दिशा मिलनी संभव है. जिस हीरो के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे भी मणिरत्नम की फिल्म से काफी लोकप्रियता मिली और आज भी लोग उन्हें उस मूवी के जरिए जानते हैं
अरविंद स्वामी ने मणिरत्नम की दो बड़ी राष्ट्रीय हिट फिल्मों 1992 में रोजा और 1995 में बॉम्बे में अभिनय किया है. इन फिल्मों की सफलता ने उन्हें एक स्टार के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया था. इसके बाद उन्होंने 1997 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मिनसारा कनवु में काजोल के साथ अभिनय किया. अगले साल उन्होंने सात रंग के सपने में जूही चावला के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी.
90 के दशक के अंत तक अरविंद स्वामी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं. मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी कुछ फिल्में छोड़ दी गईं, जिनमें ऐश्वर्या राय और अनुपम खेर के साथ महेश भट्ट के निर्देशन वाली पहली फिल्म शामिल थी. दो अन्य फिल्मों के निर्माण में वर्षों लगे और इससे निराश होकर स्वामी ने 2000 के बाद फिल्में छोड़ दीं.
2000 के दशक के मध्य में अरविंद स्वामी जो अब अपने पिता के बिजनेस को मैनेज कर रहे थे, तभी उनके साथ एक दुर्घटना हो गई. इससे उनके उनके पैर आंशिक तौर पर लकवाग्रस्त (paralysis) हो गए थे. पूरी तरह से ठीक होने के लिए इसके इलाज में लगभग 4-5 साल लग गए और उन्हें लंबे समय तक दर्द से जूझना पड़ा.
2005 में अरविन्द स्वामी ने अपनी सबसे सफल कंपनी की स्थापना की. अपनी चोट से ठीक पहले, स्वामी ने भारत में पेरोल प्रोसेसिंग और अस्थायी स्टाफिंग में लगी कंपनी टैलेंट मैक्सिमस की स्थापना की थी. रॉकेटरीच जैसे कई मार्केट ट्रैकिंग पोर्टल के अनुसार, 2022 में टैलेंट मैक्सिमस का राजस्व $418 मिलियन (3300 करोड़ रुपये) था. 2013 में स्वामी को उनके गुरु मणि रतम ने कादल के साथ फिल्मों में लौटने के लिए मना लिया. अभिनेता ने फिर लीड रोल की बजाए सपोर्टिंग किरदार करना शुरू कर दिया लेकिन अपनी दूसरी पारी में वो काफी सेलेक्टिव हो गए.
2021 में, उन्होंने बॉलीवुड में भी वापसी की, जब उन्होंने तमिल-हिंदी द्विभाषी थलाइवी में कंगना रनौत के साथ एमजी रामचंद्रन की भूमिका निभाई थी. वे अगली बार Naragasooran, Kallapart और Sathuranga Vettai 2में नजर आएंगे लेकिन फिलहाल इन फिल्मों को डिले कर दिया गया है.

Comments
Post a Comment